कुआं में डूबने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत, एक अन्य घायल

Updated:
विज्ञापन

कुआं में डूबने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मन्नदोहर गांव में कुआं मे डूबने से दो मासूम नाबालिग बच्ची की मौत हो गयी. जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है. घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बतायी जाती है. मृतक नाबालिग आठ वर्षीय प्रीति कुमारी व छह वर्षीय दूसरी सोनम कुमारी मननदोहर गांव के उधेश यादव की पुत्री थी. घायल 10 वर्षीय अंशु कुमारी छतरपुर प्रखंड के अखिलेश यादव की पुत्री है. घायल अंशु कुमारी मामा विनोद यादव की घर आयी थी. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां घर के पीछे खेल रही थी. इसी क्रम में कुआं में जा गिरी और डूबने मौत गयी. परिजनों ने घायल अंशु की अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों नाबालिग सगी बहनों के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है. इस घटना से गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola