बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये की चोरी

विज्ञापन

कुजू. क्षेत्र सारुबेड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से दो लाख की चोरी हो गयी. मामले को लेकर डूमरबेड़ा निवासी महताब आलम पिता मुबारक मियां कुजू ओपी में आवेदन दिया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सारुबेड़ा शाखा से महताब आलम ने दो लाख की निकासी की थी. साथ ही निकाली गयी राशि उन्होंने अपनी बाइक संख्या जेएच 02 डब्लू 8243 की डिक्की में रखी और घर की ओर रवाना हुए. इसी दौरान डीएवी स्कूल आरा के विपरीत दिशा में स्थित केजीएन टेलर के बाहर बाइक खड़ी कर वे कुछ देर के लिए दुकान के अंदर चले गये. मौके की ताक में लगे तीन अपराधियों ने मास्टर चाबी से बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे दो लाख लेकर फरार हो गये. इधर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola