पलामू में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे दो मजदूर को अपराधियों ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पलामू एसपी व पुलिस पदाधिकारी / Prabhat Khabar Network

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य अपराधियों के निशाने पर आ गया. रजडेरवा गांव के पास दो मजदूरों को गोली मार दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू. जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव के पास फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी.

जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे हथियारबंद अपराधी निर्माण साइट पर पहुंचे और सो रहे मजदूरों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है.

पलामू एसपी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है.


विज्ञापन
शेखर सुमन

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola