लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोपेड बरामद
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोपेड बरामद
विज्ञापन
मेदिनीनगर. चैनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को लूटी गयी मोपेड मामले में 19 वर्षीय रुपेश पांडेय व अंशु पांडेय को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया की सुमित कुमार ने छह फरवरी को चैनपुर थाना में आवेदन दिया था. बताया था कि सुबह आठ बजे शाहपुर में तीन अज्ञात लोगों ने टीभीएस मोपेड एक्सएल 100 को लूट लिया था. जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही थी. दोनों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने लूटे गये मोपेड, घटना में उपयोग किये गये पल्सर मोटरसाइकिल व एक मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी में चैनपुर थाना प्रभारी राम शर्मा, एसआइ अनिल विद्यार्थी, रंजीत बिलूंग व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन