उफनाती नदी में फंसा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
उफनाती नदी में फंसा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन
चंदवा : इस बार अच्छी बारिश होने से प्रखंड की कई बरसाती नदियां उफान पर हैं. सोमवार दोपहर बाद चेतर पंचायत की रूद नदी में भी ऐसा ही दृश्य दिखा. करीब एक घंटे की जोरदार बारिश के बाद नदी उफनाने लगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान चिप्स लदा एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया. चालक ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार अपनी जान बचायी. जानकारी के अनुसार, रूद गांव में रेलवे का कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है. उक्त ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लेकर साइट पर जा रहा था.
इसी क्रम में ट्रैक्टर नदी में फंस गया. हालांकि, स्टोन चिप्स लोड होने के कारण ट्रैक्टर ज्यादा दूर तक नहीं बहा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन