मृतक छात्र के परिजनों को विद्यालय प्रबंधन ने सौंपा पांच लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन
मृतक छात्र के परिजनों को विद्यालय प्रबंधन ने सौंपा पांच लाख का चेक

मृतक छात्र के परिजनों को विद्यालय प्रबंधन ने सौंपा पांच लाख का चेक

विज्ञापन

मेदिनीनगर. निगम क्षेत्र के शाहपुर बिरसा नगर रोड स्थित एसएलए स्कूल के सात वर्षीय छात्र विनित सिंह यादव की मौत एसएलए स्कूल बस की चपेट में आने से हो गयी थी. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था. इस संबंध में मृतक के पिता ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था. बताया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को सहयोग नही किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पलामू जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव मृतक छात्र के घर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर आर्थिक सहयोग करने की बात कही. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola