घर में कंघी उठाते ही हाथ में लिपटा जहरीला करैत, पति ने झाड़-फूंक छोड़ पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

घर में कंघी उठाते ही हाथ में लिपटा करैत| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहम्मदगंज में घर में कंघी उठाते समय महिला के हाथ से जहरीला करैत सांप लिपट गया. पति की जागरूकता से बची जान, जानें कैसे.

विज्ञापन

मोहम्मदगंज (पलामू): घर में रखे शीशे के पास से कंघी उठाने के लिए जैसे ही सुमित्रा ने हाथ बढ़ाया, शीशे के पीछे छिपा करैत सांप उसके हाथ से लिपट गया. अचानक हुई इस घटना से 28 वर्षीय सुमित्रा घबरा गई. उन्होंने किसी तरह हाथ से सांप को अलग किया. परिजनों और ग्रामीणों ने झाड़-फूंक कराने की सलाह दी, लेकिन पति सोनू ठाकुर ने बिना देर किए उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. समय पर इलाज मिलने से सुमित्रा की हालत सामान्य हो गई और उनकी जान बच गई.

विज्ञापन

कंघी उठाते ही हाथ में लिपट गया करैत

सोमवार को सुमित्रा घर में बाल झाड़ने के लिए कंघी लेने शीशे के पास गई थी. इस दौरान उसने जैसे ही कंघी उठाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, शीशे के पीछे छिपा करैत सांप उनके हाथ में लिपट गया. अचानक सामने आए विषधर को देखकर सुमित्रा घबरा गई. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह सांप को हाथ से अलग किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. हाथ में करैत सांप के लिपटने की घटना से सभी घबरा गए. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सांप के विष का असर खत्म करने के लिए झाड़-फूंक कराने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें- मलय डैम पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया, पर्यटन विकास का दिया भरोसा

झाड़-फूंक के बजाय अस्पताल ले गए पति

सोनू ठाकुर ने ग्रामीणों की सलाह नहीं मानी और तुरंत पत्नी को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक जांच शुरू की. सुमित्रा के खून का नमूना लिया गया और इसके बाद उन्हें इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन लगने के बाद सुमित्रा की हालत तेजी से सामान्य होने लगी. चिकित्सकों ने बताया कि सांप का विष पूरी तरह खून में प्रवेश नहीं कर पाया था. घटना के बाद समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल इलाज मिलने से सुमित्रा की जान बच गई.

लोगों से झाड़-फूंक से बचने की पति ने की अपील

सोनू ठाकुर भजनिया पंचायत के वार्ड नंबर नौ के वार्ड सदस्य हैं. पत्नी के साथ हुई घटना के बाद उन्होंने पंचायत के लोगों को भी सांप काटने की स्थिति में जागरूक रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सांप काटने के बाद झाड़-फूंक कराने और इलाज में देरी करने से स्थिति गंभीर हो सकती है. उन्होंने बताया कि सुमित्रा को भी ग्रामीण झाड़-फूंक कराने की सलाह दे रहे थे, लेकिन उन्होंने जागरूकता का परिचय देते हुए पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. समय पर इलाज मिलने से सुमित्रा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं.

ये भी पढ़ें- चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola