चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उमड़ी स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनिका गांव के विजय तिवारी चार दिन से लापता थे, बरडीहा के कुएं में मिला शव. पुलिस जांच में जुटी, मौत का रहस्य गहराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

विज्ञापन

पलामूः जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी 50 वर्षीय विजय तिवारी शनिवार की रात अचानक लापता हो गए थे. चार दिनों तक परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को बरडीहा गांव के तेतर स्थित बलराम दुबे के कुएं में उनका शव मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है.

विज्ञापन

शनिवार रात से लापता थे विजय तिवारी

परिजनों के अनुसार, विजय तिवारी शनिवार की रात करीब 10:15 बजे घर के समीप से अचानक लापता हो गए थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने पाटन थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई थी.

ये भी पढ़ें- देश के खनिज उत्पादन में झारखंड का 3.6% योगदान, लौह अयस्क-बॉक्साइट में खास हिस्सेदारी

कुएं में तैरता मिला शव

मंगलवार की सुबह बरडीहा गांव की एक महिला तेतरतर की ओर गई थी. इसी दौरान उसकी नजर बलराम दुबे के कुएं के पानी में तैर रहे शव पर पड़ी. महिला ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन पुलिस को सूचना दी. इधर, मामले की सूचना मिलते ही पाटन थाना के पुअनि अनिल कुमार सिंह और सअनि प्रभात किरण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया.

शव मिलते ही घटनास्थल पर जुटी भीड़

कुएं में शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने शव की पहचान विजय तिवारी के रूप में की. मृतक के बड़े भाई भरदुल तिवारी ने बताया कि उनके पिता का हाल ही में आकस्मिक निधन हुआ था. शुक्रवार को पिता की बरखी का कार्य संपन्न हुआ था. इसके अगले ही दिन शनिवार की रात विजय घर के बगल से अचानक लापता हो गए थे. इसके बाद से परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- मलय डैम पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया, पर्यटन विकास का दिया भरोसा

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

विजय तिवारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस विजय तिवारी के लापता होने से लेकर कुएं से शव बरामद होने तक की पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola