किडनी की जंग हारा पलामू का होनहार: दिल्ली एम्स में 13 साल के आकाश ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

मनोज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रतनबिघा गांव के होनहार छात्र आकाश कुमार का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा था, गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

अनुज कुमार रवि की रिपोर्ट

विज्ञापन

हैदरनगर (पलामू). हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के रतनबिघा गांव निवासी मनोज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. आकाश किडनी की बीमारी से पीड़ित था. पटना में डायलिसिस के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. इसकी जानकारी परिजनों और शिक्षक रमेश कुमार ने दी.

किडनी दान करने के लिए थे तैयार

परिजनों ने बताया कि आकाश के पिता मनोज कुमार बीएसएफ के जवान हैं और वर्तमान में पंजाब में पदस्थापित हैं. उसकी मां व जलसहिया चंचल देवी समेत पूरा परिवार काफी दिनों से आकाश के इलाज को लेकर चिंतित था. परिजनों के अनुसार, आकाश की जान बचाने के लिए माता-पिता दोनों अपनी एक-एक किडनी दान करने के लिए तैयार थे, लेकिन इलाज के दौरान ही आकाश ने दम तोड़ दिया.

गांव में शोक का माहौल

आकाश के निधन की खबर से रतनबिघा गांव में शोक का माहौल है. उसे बचपन से पढ़ाने वाले युवा एक्टिविस्ट अंकु सिंह राणा ने बताया कि जब आकाश पेन-पेंसिल पकड़ना भी ठीक से नहीं जानता था, तब से उन्होंने उसे पढ़ाना शुरू किया था. वर्ष 2017-18 तक उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन से उसे शिक्षा दी. पढ़ाई में होनहार आकाश ने पहली ही बार में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जपला और सैनिक विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की थी.

आकाश की पहली सफलता आज भी अविस्मरणीय

अंकु सिंह राणा ने कहा कि आकाश की पहली सफलता आज भी उनके लिए अविस्मरणीय है. इतनी कम उम्र में उसके असमय निधन की खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. अपने पढ़ाये हुए बच्चे को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. परिजनों के अनुसार आकाश के अंतिम संस्कार सहित सभी अंतिम कार्यक्रम उसके पैतृक गांव रतनबिघा से ही किये जायेंगे. उसके निधन से परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola