ePaper

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Updated at : 18 Jan 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को एसपी ने शनिवार को सम्मानित किया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. विधानसभा चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाये रखने व उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को एसपी ने शनिवार को सम्मानित किया. एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया. जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से न केवल कर्मियों का मनोबल को ऊंचा होता हैं. बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी करता है. मौके पर जिले के विभिन्न पुलिस थानों व विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया. समारोह के अंत में एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार की तत्परता व समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola