आदिदेव मंदिर के साथ गांव को समृद्ध बनाने का संकल्प : मोहित पूनम रंजन

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Feb 2026 9:34 PM

विज्ञापन

आदिदेव मंदिर के साथ गांव को समृद्ध बनाने का संकल्प : मोहित पूनम रंजन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू ज़िले के हरिहरगंज प्रखंड के तूरी गांव में श्री आदिदेव मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है. आदिदेव ट्रस्ट के संस्थापक मोहित पूनम रंजन ने बताया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि ग्रामीण विकास का भी एक सशक्त आधार बनेगा. यह मंदिर उनके दूरदर्शी सोच व संकल्प से जुड़ा है. इस मंदिर के निर्माण के पीछे ट्रस्ट का जो उद्देश्य छिपा है, उसके मुताबिक समाज में बेहतर वातावरण तैयार करना है. ट्रस्ट ने पूरे भारत वर्ष में 108 मंदिरों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है. इसके माध्यम से भारत के पिछड़े और उपेक्षित गांवों को समृद्ध बनाना है. इसी सोच को साकार रूप देने के लिए ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर निर्माण कराया जा रहा है. गांव की गोशाला की अवधारणा से यह मंदिर जुड़ा है.ट्रस्ट का यह मामना है कि लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और गोशाला के संचालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालन और स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा. ट्रस्ट के मोहित पूनम रंजन ने बताया कि पलामू ज़िले के तुरी गांव को गोद लेकर विकास कार्य किया जा रहा है. गांव में मंदिर निर्माण के साथ-साथ गौशाला, स्थानीय रोज़गार के अवसर, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल उनके लिए नयी उम्मीद लेकर आयी है. धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक तीनों स्तरों पर हो रहे इन प्रयासों से तुरी गांव एक आदर्श ग्राम के रूप में पहचान बनायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola