जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते अधिवक्ता रामदेव यादव व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता रामदेव प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को त्रुटिपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए कॉलम न होना केंद्र सरकार की एक सोची-समझी साजिश है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर: कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक सह अग्रणी संगठनों के पलामू प्रभारी अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को त्रुटिपूर्ण करार दिया है. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा कर रही है. जातीय जनगणना के फॉर्म में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग से कोई कॉलम अंकित नहीं है.

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की एनडीए सरकार की साजिश है. ऐसी स्थिति में जातीय सर्वेक्षण के दौरान ओबीसी जाति का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आ पायेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार ओबीसी के साथ अन्याय कर रही है. सच यह है कि केंद्र सरकार सही मायने में जातीय जनगणना कराना नहीं चाहती.

मौके पर प्रदेश सचिव बिट्टू पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, नसीम खान, शैलेश चंद्रवंशी, अनिल सिंह, गणेश रवि सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola