होलेया में आहर से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद
होलेया गांव के समीप स्थित आहर, जहां से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के हरिहरगंज में ईंट भट्ठे के पास आहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हरिहरगंज: पीपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव स्थित प्रिंस ईंट भट्ठा के समीप रविवार को आहर से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीपरा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आहर से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया.
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रथमदृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जायेगा. इंटरनेट मीडिया समेत अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए