मेदिनीनगर: न्यायमूर्ति बनने पर पीडीजे श्रीराम शर्मा को अधिवक्ता संघ ने दी विदाई

विज्ञापन

न्यायाधीश बनने पर पीडीजे को सम्मानित करते जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए हैं. इस अवसर पर पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने पर सोमवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने विदाई समारोह आयोजित किया. संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. श्रीराम शर्मा ने पलामू में एक वर्ष तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में सेवा दी.

विज्ञापन

इस दौरान उनके सम्मान में अभिनंदन पत्र और सम्मान पत्र पढ़ा गया. संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकाल भले ही कम रहा, लेकिन उनकी कार्यनिष्ठा, निष्पक्षता, विद्वता और अधिवक्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हमेशा याद रहेगा. पीडीजे श्रीराम शर्मा ने कहा कि मुवक्किलों के हित में बार और बेंच के बीच समन्वय जरूरी है. यह समन्वय उन्हें पलामू में देखने को मिला.

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संदीप कुमार दास, एडीजे राज कुमार मिश्र, स्वेता ढींगरा, आयसा खान, ज्योति शील, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, गौरव खुराना, रवि शंकर पांडेय, सोनम विश्नोई, शंभू महतो, प्रज्ञेष निगम, कमल प्रकाश, महासचिव अजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बिनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक, देव कुमार शुक्ला, संजय पांडेय, अखिलेशचंद्र सिंह, बैकुंठ दुबे, केडी सिंह, शशिभूषण दुबे, अक्षय सिंह, सलभ कुमार, रुचिर तिवारी, धीरेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola