जपला आरपीएफ की सतर्कता से बची ट्रेन में बेहोश यात्री की जान, पहुंचाया अस्पताल
बेहोश यात्री को स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाते आरपीएफ जवान / Prabhat Khabar Network
पलामू के जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से एक बेहोश यात्री की जान बचाई गई। मिर्गी के मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सौंपा गया।
नौशाद अहमद की रिपोर्ट पलामू . जिले के जपला रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम आरपीएफ की सतर्कता से एक बेहोश रेल यात्री की जान बचाने में मदद मिली. रेलवे कंट्रोल से जपला स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली थी कि डेहरी ऑन सोन से बरकाकाना जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही जपला आरपीएफ पोस्ट की टीम सक्रिय हो गई.ट्रेन के जपला स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ जवानों और रेलकर्मियों ने बेहोश यात्री को बोगी से नीचे उतारा. इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर लादकर वाहन से तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.अस्पताल में प्राथमिक उपचार चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया यात्री मिर्गी की बीमारी से पीड़ित प्रतीत हुआ.
आपके शहर में
होश आने पर बतायी पहचान
इलाज के दौरान होश में आने पर यात्री ने अपना नाम दिव्यांश कुमार दुबे (24) बताया। वह रोहतास जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दिव्यांश ने बताया कि वह गढ़वा जा रहा था.
आरपीएफ ने परिजनों को दी सूचना
जपला आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक रामनरेश राम ने यात्री के पिता अरुण कुमार दुबे को घटना की जानकारी दी. पिता ने भी बताया कि दिव्यांश को मिर्गी की बीमारी है. परिजनों ने बताया कि वे जपला अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नीलगायों के आतंक से किसान परेशान, रातों-रात तिल,अरहर और मकई की फसलें रौंदी
परिजनों ने जपला आरपीएफ के प्रति जताया आभार
परिजनों के पहुंचने तक आरपीएफ जवान पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास्तव अस्पताल में तैनात रहे. परिजनों के पहुंचने के बाद यात्री को उनके सुपुर्द कर दिया गया. स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गये. परिजनों ने जपला आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और जवानों की तत्परता के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए