पाटन जन-समाधान दिवस में त्वरित कार्रवाई: छह मामलों का मौके पर निष्पादन, जमीन विवाद भी सुलझाया
लोगों की समस्या सुनते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network
पाटन प्रखंड कार्यालय में आयोजित जन-समाधान दिवस में 10 मामले आए, जिनमें से 6 का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जमीन विवाद और पेंशन से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई।
पलामू. पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को जन-समाधान दिवस का आयोजन किया गया. सीओ सह बीडीओ आशीष कुमार और पाटन थाना के पुअनि आदित्य प्रसाद ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की. जन-समाधान दिवस में कुल 10 मामले आये, जिनमें छह का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. प्राप्त मामलों में ऑनलाइन जमाबंदी के तीन, वृद्धा पेंशन के पांच, दिव्यांग पेंशन का एक और तत्काल आय प्रमाण पत्र का एक आवेदन शामिल था. जमाबंदी से जुड़े मामलों में राजस्व उप निरीक्षक और अंचल निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है. वहीं पेंशन और तत्काल आय प्रमाण पत्र से संबंधित छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
आपके शहर में
जमीन विवाद की भी हुई सुनवाई
इस दौरान उताकी पंचायत के कुंवरबांध निवासी इकबाल अंसारी और सतार अंसारी के बीच चल रहे जमीन विवाद की भी सुनवाई हुई. इसमें सतार अंसारी के पक्ष में फैसला सुनाया गया. सीओ आशीष कुमार ने बताया कि इकबाल अंसारी को सूचना देकर जन-समाधान दिवस में बुलाया गया था, लेकिन वह न तो उपस्थित हुए और न ही जमीन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत किया. ऐसे में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सतार अंसारी के पक्ष में फैसला लिया गया. इसकी लिखित सूचना जिला कार्यालय को भेजी जाएगी. इकबाल अंसारी के शिक्षक होने के कारण उनकी अनुपस्थिति की सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को भी भेजी जायोगी. मौके पर प्रधान सहायक आशीष सिंह, अजीत मिश्रा, बीपीआरओ गिरिवर उरांव, मोख्तार अंसारी, चित्रांगद कुमार, विष्णुदेव राम और जमील अहमद समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: नीलगायों के आतंक से किसान परेशान, रातों-रात तिल,अरहर और मकई की फसलें रौंदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए