पांडू पंचायत का मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में हुआ चयन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 22 Feb 2026 9:23 PM
पांडू पंचायत का मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में हुआ चयन
पांडू. पंचायत पाडू को मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया है. इससे पूरे पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया है. राज्य स्तर पर झारखंड की कुल 34 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें पलामू जिले से एकमात्र पांडू पंचायत का नाम शामिल हैं. इसे पंचायत में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित पूजा देवी व सविता देवी को शॉल दे कर सम्मानित किया. मुखिया प्रियंका सिंह ने कहा कि मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के तहत होने वाले सभी कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी पूजा देवी और सबिता देवी के ऊपर होगी.उन्होंने विश्वास जताते हुए दोनों चयनित सदस्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथा अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही है. मुखिया प्रियंका सिंह ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सरकारी योजनाओं से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पंचायत के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा पांडू पंचायत को महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने में हर एक महिला का उतना ही योगदान है, जितना मेरा रहा है. यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. मौके पर नथुनी प्रसाद सिंह, युवा समाजसेवी सिंटू सिंह, पूर्व प्रमुख अनूप गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










