ePaper

पलामू में इन चार महिलाओं का बज रहा डंका, पूरे झारखंड में बनी अलग पहचान

Updated at : 09 Mar 2026 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
Palamu Women Leadership

पलामू आयुक्त कुमुद सहाय (बाएं ऊपर), डीसी समीरा एस (दाएं ऊपर), एसपी रीष्मा रमेशन (बाएं नीचे) और एसडीओ सुलोचना मीणा (दाएं नीचे). फोटो: प्रभात खबर

Palamu Women Leadership: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पलामू जिले में महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर सामने आई. कमिश्नर कुमुद सहाय, डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन सहित कई अहम प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और विकास व सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभा रही हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Women Leadership: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में पलामू की अलग छवि देखने को मिली. दरअसल पलामू में वर्तमान में प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर पर महिला शक्ति का दबदबा है. जिले के लगभग सभी मुख्य पदों पर महिलायें तैनात हैं. पलामू जिले के कई महत्त्वपूर्ण पद चाहे वह कमिश्नर का हो ,डीसी का हो एसपी का हो अथवा मेयर का हो सभी पदों की कमान महिला बखूबी सम्भाल रही हैं. प्रशासनिक से लेकर राजनीति तक कई अहम जिम्मेदारियां महिला शक्ति के हाथों में है और विकास और सुरक्षा की जिम्मेवारी महिला अधिकारी मजबूती व दक्षता के साथ संभाल रही हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जब महिलाओं को जगह-जगह पर सम्मान करने की बात की जा रही थी और पूरे पलामू में यहां के अधिकारियों और राजनीतिक जनप्रतिनिधियों में महिलाओं को याद किया गया. इसके कारण झारखंड में महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण पलामू में देखने को मिला.

जिले के इन पदों पर है महिलाओं का दबदबा

प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर महिला अधिकारी कुमुद सहाय काबिज हैं. वह 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो अपनी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के लिए जानी जाती हैं. 2018 बैच की महिला आइएएस अधिकारी समीरा एस पलामू डीसी का कमान संभाल रही हैं. इससे पूर्व वह नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर सेवा दे चुकी हैं. जिले में कानून व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेवारी महिलाआईपीएस अधिकारी रीष्मा रमेशन पूरी मजबूती के साथ निभा रही हैं.

इसी तरह महिला अधिकारी सुलोचना मीना सदर एसडीओ, प्रीति किस्कू जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नीता चौहान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर सेवा कर रही हैं. राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाएं कई पदों को सुशोभित कर रही हैं. बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष पद पर विमला कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, नगर निगम के मेयर पद पर अरुणा शंकर के अलावा नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष,प्रखंड प्रमुख और वार्ड पार्षद के पद पर कई महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. इस तरह महिलाएं अपनी कार्य क्षमता, शक्ति और अनुभव के बदौलत समाज व देश की सेवा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करा रही हैं.

समाज व देश के विकास में भागीदार बन रही हैं महिलाएं: आयुक्त

पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई दिया. उन्होनें कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं. आज के समय में महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं. महिलाएं घर और बाहर दोनों को संभाल रही है. वह समाज व देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं. भारतीय महिलाएं देश व विदेश में भी अपनी कार्य क्षमता का परचम लहरा रही है.

साहस, समर्पण और सेवा का प्रेरणास्रोत हैं महिला: डीसी

पलामू डीसी समीरा एस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के लिए साहस, समर्पण और सेवा का प्रेरणास्रोत हैं. वह त्याग, ममता व सृजनशीलता की प्रतिमूर्ति हैं. अपनी कार्यक्षमता और शक्ति के बदौलत महिलाएं घर परिवार को संभालते हुए आज समाज को नई दिशा दे रही हैं. उन्होंने कहा कि ज़माना तेजी से बदल रहा है.समाज के लोगों के सोच में भी बदलाव हुआ है. महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई पहचान बना रही हैं. सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है. जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है.ऐसी स्थिति में महिलाओं को चाहिए कि अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूक होकर कार्य करें.

इसे भी पढ़ें: छत से शुरू हुआ मुर्गी पालन का सफर, धनबाद की पूनम कुमारी बनीं देश की सफल महिला उद्यमी

महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरी : एसपी

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन मूल रुप से केरल की रहने वाली है. वह 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है. इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा पास की है. एसपी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह का कार्य करने के लिए सक्षम हैं. उन्हें अपनी आत्म शक्ति को पहचानने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार व सम्मान को प्राप्त करने के लिए अपनी आत्मशक्ति को पहचाने और उस दिशा में काम करें. किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. आज पूरी दुनिया नारी शक्ति की क्षमता व नेतृत्व को देख रही है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 130 गांवों के बंजर जमीन पर लहलहा उठे पौधे, पेड़ लगाने के लिए 35 साल से आंदोलन चला रहीं पद्मश्री चामी मुर्मू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola