दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर पीपरा में बनी नवयुवक संघ कमिटी, गौतम राज अध्यक्ष चुने गये
दुर्गा पूजा कमिटी गठन की, बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
पीपरा बाजार में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमिटी का गठन किया गया, गौतम राज को अध्यक्ष चुना गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
पीपरा. पीपरा बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में इस वर्ष पूजा के सफल आयोजन के लिए नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमिटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से गौतम राज उर्फ राजा बाबू को अध्यक्ष चुना गया.
सुजीत गुप्ता को उपाध्यक्ष, विष्णुदेव गुप्ता को सचिव, अनिल प्रजापति को उपसचिव तथा अंशु मिश्रा और भैरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कपिलदेव और रामलखन गुप्ता को संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी.
वहीं सूर्यकांत कुमार, आनंद सिंह, अखिलेश यादव, अजीत ठाकुर, आकाश कुमार, राजन सोनी और मिथुन सिंह समेत अन्य सदस्यों को मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी. बैजू साव, प्रवेश प्रजापति, अवधेश मिस्त्री और काशी प्रजापति को मार्गदर्शक चुना गया.
नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम राज ने कहा कि दुर्गा पूजा का सफल आयोजन सामूहिक सहयोग से ही संभव है. इसके लिए कमिटी के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए