ePaper

झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल, एमएमसीएच में अंधेरे में हुआ इलाज

Updated at : 04 Jul 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu Road Accident death

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

Palamu Road Accident: झारखंड के गढ़वा जिले के बिहार के रोहतास जिले में धनरोपनी करने जा रहे मजदूरों की गाड़ी पलामू जिले के छतरपुर में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. इससे तीन मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया. बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरे में इनका इलाज किया गया.

विज्ञापन

Palamu Road Accident: छतरपुर(पलामू), निखिल सिन्हा-पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित एनएच-98 फोरलेन पर पिकअप वाहक पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि दो दर्जन मजदूर घायल हो गये. पिकअप (बीआर 45 जी 1364) पर 30 से अधिक पुरुष, महिला और बच्चे सवार थे. मजदूर गढ़वा जिले के रंका और रामकंडा थाना क्षेत्र से धनरोपनी करने बिहार के रोहतास स्थित करहगर गांव जा रहे थे. इसी क्रम में रामगढ़ में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी.

नशे में गाड़ी चला रहा था ड्राइवर


बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना के बाद कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. इस क्रम में तीन मजदूरों की मौत हो गयी. मृतक गुड्डू राम रंका थाना क्षेत्र कंचनपुर गांव, पूरन भुइयां व राजू भुइयां गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव के रहने वाला था, जबकि घायलों में 60 वर्षीय मनोज भुइयां, 55 वर्षीय मुनारिक भुइयां , 45 वर्षीय कलावती देवी, 25 वर्षीय रूबी कुमारी, 45 वर्षीय राम कुमार, 35 वर्षीय कलेदा देवी, 28 वर्षीय सुजानती देवी, 35 वर्षीय हरेंद्र सिंह, 45 वर्षीय विनोद सिंह, 15 वर्षीय संध्या कुमारी, 35 वर्षीय गीता देवी, चार वर्षीय राजदेव कुमार, 32 वर्षीय ममता देवी, 28 वर्षीय आंती देवी सहित अन्य चार गंभीर रूप से घायल है. घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर एमएमसीएचभेज दिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 1 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर अरेस्ट, 23 किलो अफीम जब्त, चंडीगढ़ में खपाने की थी योजना

40 मिनट तक एमएमसीएच में अंधेरे में रहा

एमएमसीएच में बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरे में इलाज किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनरेटर कर्मी के नहीं रहने कारण अस्पताल में आधे घंटा बिजली प्रभावित रही.

ये भी पढ़ें: गुमला में अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर, रणक्षेत्र बना सब्जी मार्केट, दुकानदारों का छलका दर्द

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola