ePaper

Palamu: गढ़वा-पलामू की सभी सड़कें होंगी चकाचक, सांसद वीडी राम ने दिल्ली में सचिव से की मुलाकात

Updated at : 30 Jan 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते पलामू सांसद वीडी राम.

अधिकारियों के साथ बैठक करते पलामू सांसद वीडी राम.

Palamu: पलामू के सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वी उमाशंकर से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के हाईवे निर्माण कार्य मे तेजी लाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Palamu: पलामू सांसद वीडी राम ने नयी दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वी उमाशंकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र के पलामू एवं गढ़वा के पूरे सड़क के विकास, कनेक्टिविटी विस्तार, क्षेत्र में हाई क्वालिटी वाले हाईवे के निर्माण और निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति से जुड़े कई विषयों से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कराने की मांग की. वहीं परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया है.

कई हाईवे का होगा कायाकल्प

इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 98) के सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक लगभग 22 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-343 का गढवा फोरलेन बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग – 39) से रामानुजगंज (झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 50 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण, गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पडुका ब्रिज (झारखंड-बिहार सीमा) तक लगभग 40 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (कर्माकला, छतरपुर बाईपास) से 127 के समानांतर नई फोरलेन सड़क, जपला फोरलेन बाइपास, देवरी कला (हुसैनाबाद) एवं देवीपुर (नौहट्टा बिहार) को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल सहित सड़कों का निर्माण जो राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगी.

बनारस जाना होगा आसान

बताया गया कि उक्त परियोजना के निर्माण के लिए पीएम गति शक्ति योजना में शामिल किया जा चुका है. इसके साथ उन्होंने मेदिनीनगर में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक हाई लेवल पुल और रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल हैं. साथ ही बताया कि प्रस्तावित बाइपास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 चियॉकी जोरकट (ज्योति प्रकाश बीएड कॉलेज के पास) से सुआ, कौडिया, रांकी, नेउरा, कुदागा खुर्द, काराकाट होते हुए एमडीआर-120 से जुड़ेगा और आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 गढ़वा बाईपास तक जायेगा. उक्त फोरलेन बाईपास से मेदिनीनगर और गढ़वा के बीच यात्रा समय में कमी आयेगी. साथ ही कोयल नदी पर नया पुल एवं कौडिया में रेलवे लाइन पर आरओबी निर्माण से वर्तमान में प्रतिदिन लगने वाले मेदिनीनगर शहर में जाम से राहत मिलेगी.

रोड के ब्लैक स्पॉट्स को किया जाएगा खत्म

उन्होंने यह भी बताया कि मेदिनीनगर में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल तथा रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) सहित गढ़वा-शाहपुर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाये. उन्होंने बताया कि रांची से वाराणसी कॉरिडोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सेक्शन-3 में भोगु से शंखा तक मेदिनीनगर फोरलेन बाईपास का कार्य निर्माणाधीन है. उक्त सड़क में तीन महत्वपूर्ण स्थानों क्रमशः पोखराहा (मेदिनीनगर से पांकी मुख्य मार्ग), जोड (मेदिनीनगर बैरिया से पाटन मुख्य सड़क) एवं सिंगरा में ‘ब्लैक स्पॉट्स’ के रूप में उभर चुके हैं जहां दुर्घटनाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola