पीएलएफआइ शनिचर सुरीन के दस्ता का एक सदस्य गिरफ्तार
पीएलएफआइ शनिचर सुरीन के दस्ता का एक सदस्य गिरफ्तार
बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र से पीएलएफआइ के जोनल कमांडर शनिचर सुरीन के दस्ता के एक सक्रिय सदस्य गंजा उर्फ सोमा बोदरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सोमा लेवी वसूलने समेत दस्ता के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता था.
आपके शहर में
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी कर सोमा को गिफ्तार किया. सोमा बोदरा (22 वर्ष) टेबो थाना अंतर्गत सोंगा गांव का रहने वाला है. गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया.
उक्त मामले में हाजरा रूगु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. छापेमारी करने गयी टीम में टेबो थाना प्रभारी बुधवा उरांव, राहुल कुमार सिंह, अमृत करकेट्टा, कार्तिक लोहरा, तपेश्वर सिंह आदि शामिल थे.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए