बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर
बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर
हैदरनगर. थाना क्षेत्र के जापला- हैदरनगर मुख्य सड़क पर बिलासपुर स्कूल के पास बाइक दुर्घटना में लखन राम की मौत रतन स्थल पर हो गयी, जबकि अनिल राम व गणेश राम की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबद अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मृतक लखन राम हैदरनगर के सरगड़ा गांव का रहने वाला था. जबकि घायल अनिल राम व गणेश राम पिपरा थाना क्षेत्र के चैतूडीह का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार शनिवार को एक बाइक पर सवार तीनों लोग चैतूडीह से हैदरनगर के सरगडा गांव जा रहे थे. इसी क्रम में बिलासपुर स्कूल के पास पत्थर के शिलापट्ट में टक्कर मार दी. जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उस पर सवार लखन राम की मौत हो गयी. घटना शनिवार की देर शाम 7:15 बजे भी बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए