हुसैनाबाद: श्री श्री नवाह पारायण यज्ञ समिति का गठन, राजेंद्र अध्यक्ष, जितेंद्र बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुसैनाबाद में श्री श्री नवाह पारायण यज्ञ समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव किया गया, जिसमें राजेंद्र पाल को अध्यक्ष और जितेंद्र रावत को सचिव बनाया गया है.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. श्री श्री नवाह पारायण यज्ञ समिति को लेकर शहर के महावीर जी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शामिल लोगों ने पूर्व की समिति को भंग कर नयी समिति के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया. इसके बाद सर्वसम्मति से नयी समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

राजेंद्र पाल अध्यक्ष, जितेंद्र रावत सचिव

वर्ष 2026 के 46वें नवाह पारायण यज्ञ को लेकर वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जितेंद्र रावत को सचिव बनाया गया. वहीं अमित कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार कांस्यकार और चिराग पासवान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

कृष्णमुरारी अग्रवाल को सहसचिव बनाया गया. समाजसेवी उदय सोनी और पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रवण कुमार को संरक्षक मनोनीत किया गया. सन्नी कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये.

व्यवस्था और चंदा संग्रह की जिम्मेदारी

रवि कुमार, गोपाल सोनी, अक्षय सिंह और राजकुमार जायसवाल को व्यवस्थापक बनाया गया. वहीं अमित कश्यप, रोहित चंदेल, रवि कुमार, अर्जुन पटेल और मनीष शर्मा को चंदा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी.

आपसी सहयोग से आयोजन का संकल्प

बैठक में समिति में शामिल लोगों ने कहा कि पिछले 46 वर्षों से प्रत्येक वर्ष इस यज्ञ का आयोजन आपसी सहयोग और समन्वय के साथ किया जा रहा है. इस परंपरा को आगे भी जारी रखने और यज्ञ आयोजन को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola