अंधविश्वास में हत्या, जागरूकता का अभाव : राधाकृष्ण किशोर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 02 Feb 2026 9:58 PM

विज्ञापन

डायन बिसाही में मारे गये तीन लोगों के दाह संस्कार में शामिल हुए वित्त मंत्री

विज्ञापन

डायन बिसाही में मारे गये तीन लोगों के दाह संस्कार में शामिल हुए वित्त मंत्री

मेदिनीनगर. राज्य के वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के कुसडी गांव के पुरानी बथान टोला में डायन बिसाही के आरोप में मारे गये विजय भुइयां, हेमंती भुइन व उसका पुत्र छोटू कुमार के दाह संस्कार में शामिल हुए. मंत्री श्री किशोर ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.एक परिवार के तीन लोगों की हत्या होने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है. मंत्री ने कहा कि महेशी भुइयां का निधन बीमारी से हो गया. ऐसा ग्रामीणों ने बताया. लेकिन उनके पुत्र रवींद्र भुइयां व प्रमोद भुइया अंधविश्वास का शिकार होकर विजय भुइयां,उसके पत्नी व बेटा का बेरहमी से हत्या कर दिया गया. लेकिन अभी तक पांकी प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी घटना के बारे में जानकारी लेने भी नहीं पहुंचे. मंत्री ने कहा कि डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या कर देना यह बतलाता है कि आज भी समाज शैक्षणिक रूप से कितना पीछे है. जरूरत है कि ऐसे गांव और टोलो को चिह्नित कर लोगों को जागरूक किया जाये, ताकि डायन बिसाही के नाम पर निर्मम हत्या न हो. इस हत्याकांड में विजय भुइयां की पुत्री ममता कुमारी उम्र 14 वर्ष भी घायल हो गयी है. उसका इलाज मेदिनीनगर में चल रहा है. इस घटना के बाद प्रमोद और रविंद्र भुइयां दोनों फरार चल रहे हैं. मृतक परिवार के परिजनों ने कहा कि उनके पास फोन आ रहा है और कहां जा रहा है कि, तीन लोग और मारे जायेंगे. वे सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुरानी बथान टोला जंगल व पहाड़ों के बीच में अवस्थित है. मृतक परिवार के पास कोई ढंग का मकान नहीं है. यह ईट के टूटे-फूटे मकान में रह रहे हैं . मंत्री श्री किशोर ने मृतक परिवार के दोनों बच्चों को मंत्री विवेकाधीन कोटे से एक एक लाख रुपया देने का निर्णय लिया है. इसके अतिरिक्त अनाबद्ध की राशि से दो डीप बोरिंग लगाने की भी घोषणा की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola