दो दिन से लापता थी नाबालिग, घर के पास कुएं में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पलामू जिले के ऊंटारी रोड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो दिनों से लापता एक 16 वर्षीय युवती का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ है. इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
ऊंटारी रोड (पलामू): पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुंबा सतबहिनी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बगल स्थित कुएं से 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान शिवकुमार पासवान की बेटी रमा कुमारी के रूप में हुई है. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, रमा कुमारी पिछले दो दिनों से लापता थी. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार को घर के बगल स्थित कुएं में परिजनों की नजर शव पर पड़ी. कुएं में शव दिखाई देने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद ऊंटारी रोड थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग में साइबर फ्रॉड के पांच आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल जब्त
ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाला गया शव
सूचना मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतिका रमा कुमारी की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. युवती कुएं में कैसे पहुंची, वह हादसे का शिकार हुई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें- पतरातू लेक रिसोर्ट के 40 गार्डों को 3 माह से वेतन नहीं, बच्चों की फीस और घर का राशन चलाना मुश्किल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए