ट्रांसफार्मर खराब होने पर अब जल्द लौटेगी बिजली, छतरपुर में शुरू हुआ टीआरडब्ल्यू का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन टीआरडब्लू का भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छतरपुर अनुमंडल में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्क्स (टीआरडब्ल्यू) का निर्माण शुरू हो गया है. इससे खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर ही होगी, जिससे बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सकेगी.

विज्ञापन

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

विज्ञापन

छतरपुर (पलामू): जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्क्स (टीआरडब्ल्यू) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. विधायक सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास से स्वीकृत इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत को लेकर लोगों की उम्मीद बढ़ी है. टीआरडब्ल्यू के चालू होने के बाद खराब ट्रांसफार्मरों की जांच और मरम्मत स्थानीय स्तर पर ही की जा सकेगी. इससे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए मेदिनीनगर पर निर्भरता कम होगी और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी.

बैरियाडीह में बन रहा टीआरडब्ल्यू भवन

करीब एक वर्ष पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रखंड क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्क्स का शिलान्यास किया था. फिलहाल यहां टीआरडब्ल्यू भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. परियोजना पूरी होने के बाद खराब ट्रांसफार्मरों की जांच, मरम्मत और जरूरी तकनीकी कार्य स्थानीय स्तर पर ही किए जा सकेंगे. इससे खराब ट्रांसफार्मरों को जिला मुख्यालय भेजने की जरूरत कम होगी.

ये भी पढ़ें- 4 दिन पहले आया था नया सिलेंडर, अचानक हुआ धमाका और क्षतिग्रस्त हो गया पूरा मकान

निर्माणाधीन टीआरडब्लू का भवन | Prabhat Khabar Network
निर्माणाधीन टीआरडब्लू का भवन | Prabhat Khabar Network

1500 ट्रांसफार्मरों को मिलेगा सीधा लाभ

छतरपुर अनुमंडल के छतरपुर, हरिहरगंज, पिपरा और नौडीहा बाजार क्षेत्र में करीब 1500 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं. इनमें खराबी आने पर अब तक ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए मेदिनीनगर भेजना पड़ता था. ट्रांसफार्मर को ले जाने और मरम्मत के बाद वापस लाने में कई बार अधिक समय लग जाता था. इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता था और ग्रामीण इलाकों में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं.

टीआरडब्ल्यू शुरू होने के बाद खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है. साथ ही ट्रांसफार्मरों को मेदिनीनगर भेजने और वापस लाने की परेशानी से भी विभाग को रा

ये भी पढ़ें- Palamu Road Accident: 8 महीने में 172 मौत, अब 5 ब्लैक स्पॉट पर होगा सुरक्षा का खास इंतजाम

लंबे समय से महसूस की जा रही थी मरम्मत केंद्र की जरूरत

स्थानीय लोगों का कहना है कि छतरपुर अनुमंडल के विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्क्स की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. खासकर ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली बहाल करने में लगने वाला समय बड़ी समस्या रहा है. ऐसे में टीआरडब्ल्यू के निर्माण से बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ी है. लोगों ने निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर टीआरडब्ल्यू को जल्द चालू कराने की मांग की है. परियोजना के पूरी तरह कार्यरत होने के बाद खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में तेजी आने के साथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola