पांकी-मेदिनीनगर स्टेट हाइवे पर हादसा, पेड़ से टकरायी बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के पास स्टेट हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 22 वर्षीय युवक नीतीश कुमार तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी चंदन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों सब्जी खरीदकर लौट रहे थे.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पांकी-मेदिनीनगर स्टेट हाइवे पर हरसईन मोड़ और जगतपुरवा के बीच मंगलवार की शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गयी. जोरदार टक्कर में बाइक सवार 22 वर्षीय नीतीश कुमार तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक राजोगाड़ी गांव का रहने वाला था. जबकि बाइक पर सवार घायल युवक 23 वर्षीय चंदन दीक्षित गंभीर रूप से घायल है.

ये भी पढ़ें: NPU में वित्तीय अनियमितताओं का मामला राजभवन पहुंचा, वित्त मंत्री ने कुलपति को तत्काल हटाने की मांग की

स्थानीय लोगों ने दोनों को एमएमसीएच भेजा

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को एमएमसीएच भेज दिया. चिकित्सकों ने जांच के बाद नीतीश तिवारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि चंदन दीक्षित का इलाज चल रहा है.

सब्जी खरीदकर लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक से लेस्लीगंज बाजार गये थे. वहां से सब्जी खरीदने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरसईन मोड़ के समीप बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकरायी.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद का घाघरा कुंड बांध झरना है प्रकृति का खूबसूरत तोहफा, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola