हजारीबाग में साइबर फ्रॉड के पांच आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को दबोचा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग पुलिस ने साइबर ठगी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बड़ाबाजार थाना पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगा रही है. जब्त मोबाइल फोन से अन्य मामलों के सुराग मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

हजारीबाग: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच हजारीबाग पुलिस को साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. बड़ाबाजार थाना पुलिस ने साइबर ठगी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SIR में पैसे मांगने के आरोप से चयनमुक्त हुई सेविका, कोर्ट के आदेश के बाद फिर मिलेगी जिम्मेदारी

साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बड़ाबाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है. जब्त किए गए मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों के बारे में सुराग मिल सके.

सभी आरोपी बिहार के रहनेवाले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और साइबर ठगी से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola