हलुमांड में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में पलामू टाइगर ने पोंची को हराया

Updated:
विज्ञापन

हलुमांड गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान अतिथि व अन्य लोग। | Prabhat Khabar Network

सतबरवा के हलुमांड में राजा मेदिनी राय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में पलामू टाइगर ने पोंची टीम को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

सतबरवा, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के हलुमांड गांव में राजा मेदिनी राय समिति के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आशीष सिन्हा ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है. खेल के माध्यम से भी अपना करियर संवारा जा सकता है.

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पलामू टाइगर फुटबॉल क्लब और पोंची फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. इसमें पलामू टाइगर ने पोंची की टीम को 1-0 से पराजित कर जीत हासिल की.

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं. विजेता टीम को 10 हजार रुपये नगद और कप देकर सम्मानित किया जायेगा.

मौके पर पूरन सिंह, प्रवेश यादव, संदीप यादव, मनोज कुमार मेहता, प्रज्ञा सिंह, रामलाल सिंह, मन्नू कुमार सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, संदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola