महादेव सदियों से गुरु हैं : ओपी प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

महादेव सदियों से गुरु हैं : ओपी प्रभारी

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के इमली में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, गोकुलानंद तिवारी, ओंकार तिवारी, समाजसेवी सुधीर यादव मौजूद थे. ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह व सअनि प्रभात किरण को शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर ओपी प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि महादेव सदियों से गुरु हैं. देवों के देव है. उन्होंने कहा कि सत्संग से मन को शांति मिलती है. पुलिस क्षेत्र की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सदैव तैयार है. कार्यक्रम में अविनाश देव ने कहा कि महादेव की कृपा लोगों पर बनी रहे. कार्यक्रम में पहुंचे गुरु भाई व कई बहनों ने भजन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किया सबसे बड़ा शिवगुरु हैं, इनसे बड़ा दूसरा कोई न्यायाधीश नहीं, जिनका कोई फीस नहीं.तेरी अदालत में सबका लेखा जोखा है, यहां न कोई धोखा है समेत और भी कई भजन प्रस्तुत किया गया. मौके पर सअनि प्रभात किरण, आरती देवी, सुखलाल प्रजापति समेत अन्य कई शिव शिष्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola