ePaper

Photos: पलामू का कोयल रिवर फ्रंट जनता को समर्पित, जगमगाई रोशनी से मंत्रमुग्ध हुए लोग

Updated at : 24 Apr 2023 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Photos: पलामू का कोयल रिवर फ्रंट जनता को समर्पित, जगमगाई रोशनी से मंत्रमुग्ध हुए लोग

पलामू की जनता एक ऐतिहासिक पल का गवाह बने हैं. मौका था कोयल नदी के तट पर निगम द्वारा बनाया गया कोयल रिवर फ्रंट या मरीन ड्राइव. रंगीन रोशनी, आतिशबाजी, गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कोयल रिवर फ्रंट जनता के लिए समर्पित हो गया.

विज्ञापन
undefined

पलामू की जनता ऐतिहासिक पल का गवाह बने

पलामू, सैकत चटर्जी : 23 अप्रैल की रात पलामू की जनता एक ऐतिहासिक पल का गवाह बने हैं. प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में कोयल नदी के तट पर निगम द्वारा बनाया गया कोयल रिवर फ्रंट या मरीन ड्राइव जनता को समर्पित किया गया. इस भव्य उदघाटन समारोह को देखने के लिए हजारों लोग शाम से ही कोयल तट पर जमा होने लगे थे जो देर रात तक जमे रहे.

undefined

शाम की आगोश में जब जगमगाई रोशनी तो मंत्रमुग्ध हुए लोग

उदघाटन समारोह के लिए कोयल रिवर फ्रंट को दूल्हन की तरह सजाया गया था. सूर्यास्त के बाद धीरे-धीरे शाम ढलते ही जब चारो तरफ रंगीन रोशनी जगमगा उठी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. कार्यक्रम को देखने आए हजारों लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने लगे. दुर्गाबाड़ी के सामने से लेकर गिरिवर स्कूल तक के नदी तट को बेहद खूबसूरत लुक दिया गया है. उदघाटन समारोह के मद्देनजर आज इस पूरे इलाके में दर्शक मौजूद थे.

undefined

वाराणसी से आये विद्वानों ने करायी गंगा पूजा व आरती

वाराणसी से आए प्रकांड विद्वान पंडित दिनेश शंकर दुबे,पंडित सीताराम पाठक,पंडित चंद्रशेखर चौबे,पंडित संजय शास्त्री,पंडित विनित तिवारी,पंडित हर्ष शुक्ला,पंडित छोटू पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजा संपन्न कराया. यजमान के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजद्रेव उपाध्याय मौजूद थे. गंगा पूजा के बाद उदघाटन समारोह में मौजूद अतिथियों के द्वारा 101 नारियल फोड़ा गया. अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया. इसके वाराणसी के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती किया. वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया था. इसके बाद आतिशबाजी भी की गई जो काफी खूबसूरत रहा.

undefined

साढ़े चार करोड़ रुपए से बनी है कोयल रिवर फ्रंट

कोयल रिवर फ्रंट का निर्माण 15वें वित्त आयोग की करीब साढ़े चार करोड़ रूपए की लागत से की गई है. कोयल नदी तट के गिरिवर स्कूल से लेकर शिवाला घाट तक निर्मित मेरिन ड्राइव को कोयल रिवर फ्रंट का लुक दिया गया है. तट पर किनारे में खजूर का दर्जनों पौधा लगाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है. शहर में पहली बार एक साथ इतने तादाद में खजूर के पौधे लगे है, ये सभी पौधे हाई ब्रीड की है. इस पौधो की वजह से पूरा इलाका एक अलग ही लुक में लग रहा है.

undefined

देर रात तक लोग लेते रहे सूफी गायन का मजा

उदघाटन समारोह में देश के प्रसिद्ध सूफी बैंड जुनून को बुलाया गया था. रात करीब नौ बजे के बाद जब जुनून के कलाकारों ने मंच सम्हाला तो एक से बढ़कर एक सूफी गीतों से लोगो को बांधे रखा. खास कर दोस्ती, साई मेरा, सैयोनी, मेरा मौला जैसे गीतों को खूब सराहा गया. देर रात तक लोग यहां जमे रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया.

undefined

सुबह से ही लगी रही मेयर और उनकी टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेयर और उनकी टीम सुबह से ही आयोजन स्थल पर जमी रही. मंच बनने से लेकर दर्शकों के बैठने का इंतजाम, गाड़ी पार्किंग से लेकर आतिशबाजी का कार्यक्रम, हर काम को बेहतर टीम वर्क और सटीक टीम वर्क के तहत किया गया.

undefined

उद्घाटन समारोह में शामिल अतिथि

समारोह में पलामू के सांसद बीडी राम,पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा,नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर,डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, डीडीसी सह नगर आयुक्त रवि आनंद,सहायक नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी,पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola