Jharkhand News : पलामू में पूर्व नक्सली भीम सिंह ने अपनी जान देकर बचायी एक मासूम की जिंदगी, पढ़िए ये रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Sep 2020 1:58 PM
Jharkhand News : पांडू (मुकेश सिंह ) : झारखंड के पलामू जिले में एक पूर्व नक्सली भीम सिंह ने अपनी जान देकर एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचायी है. पांडू के रतनाग बनवाही डैम में डूब रहे बच्चे को पूर्व नक्सली भीम सिंह ने बचा लिया, लेकिन वह खुद डूब गया. काफी मशक्कत के बाद उसका शव डैम से बरामद किया गया.

पलामू जिले के पांडू के रतनाग के बनवाही डैम में मछली पकड़ने गए पूर्व नक्सली भीम सिंह की मौत हो गयी. वह अपने गांव के ही पांच लोगों के साथ आज सुबह मछली पकड़ने के लिए डैम गया था. इस दौरान एक बच्चा (सोनू चौधरी) डैम में डूबने लगा. उसे डूबता देख भीम सिंह डैम में कूद गया. बच्चे की जान बच गयी, लेकिन भीम सिंह डैम में डूब गया.
भीम सिंह के डैम में डूबने के बाद काफी खोजबीन की गयी. ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव को खोज निकाला. घटना की जनकारी मिलते ही बीडीओ जितराय मुर्मू व थाना के एसआई बालदेव सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए