ePaper

झारखंड के सरकारी अस्पताल में ब्लास्ट के बाद लगी आग, बहादुर जीएनएम ने 8 नवजात की बचाई जान

Updated at : 14 Dec 2024 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand news palamu hospital blast fire

अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही पहुंचे अधीक्षक. जीएनएम से ली जानकारी. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: झारखंड के एक सरकारी अस्पताल में ब्लास्ट के बाद हाई फ्लो मशीन में आग लग गई. उस वक्त एसएनसीयू में 8 नवजात थे. जीएनएम ने बहादुरी का परिचय देते हुए सभी को बचा लिया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के एक सरकारी अस्पताल में विस्फोट के बाद आग लग गई. उस वक्त अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 8 नवजात इलाजरत थे. आग लगने के बाद जीएनएम ने बहादुरी का परिचय देते हुए सभी 8 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया.

पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में हाई फ्लो मशीन में लगी आग

घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हुई. पलामू जिले के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से हाई फ्लो मशीन में आग लग गयी. उस वक्त जीएनएम ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया ड्यूटी पर थीं.

2 जीएनएम ने 8 बच्चों को समय पर सुरक्षित निकाला

इन दोनों जीएनएम ने बहादुरी का परिचय दिया और सभी 8 बच्चों को समय सुरक्षित निकाल लिया. जीएनएम ममता त्रिशूल ने बताया कि रात 1:30 बजे के करीब विस्फोट की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वह दौड़ते हुए एसएनसीयू वार्ड में पहुंचीं. देखा कि हाई फ्लो मशीन में आग लगी है.

सभी 8 बच्चों को लेबर वार्ड में शिफ्ट कर लगाया ऑक्सीजन

ममता ने दयानी के साथ मिलकर सभी नवजात को सुरक्षित निकाला. दोनों ने 4-4 बच्चों को एक साथ उठाया और उन्हें लेकर बाहर निकल गईं. सभी 8 नवजात को लेबर वार्ड में ले गईं और ऑक्सीजन लगाया. फिर वाटर कंटेनर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया. समय रहते तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती, तो इलाजरत बच्चों की जान जा सकती थी.

2 घंटे बाद एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया

आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना डॉ रजी और सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह को दी गई. दोनों रात में अस्पताल पहुंचे. 2 घंटे बाद सभी 8 बच्चों को एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. आग लगने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

Also Read

बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत, 3 घायल

Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें

Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, इन जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

Palamu News: अपराधियों ने मिनी हाइवा में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola