Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, इन जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

रांची के कांके में बढ़ रहा है तापमान.
Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पछुआ हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जिलों को अभी शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. पूरा अपडेट जानें.
Jharkhand Weather: झारखंड में बह रही उत्तरी-पछुआ हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. 3 जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 15 दिसंबर तक रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले में लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी.
सुबह-सुबह तापमान में आ रही बड़ी गिरावट
मौसम विभाग ने कहा है कि अलसुबह तापमान में भारी गिरावट आ रही है. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. सुबह में बच्चों, वृद्ध व हृदय रोगियों सहित सुबह और शाम में टहलने वाले लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.
सुबह में कुहासा और धुंध का असर
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि झारखंड में सुबह में कुहासा और धुंध का असर रहता है. दिन में धूप और शाम में ठंड रहती है. रात में ओस गिरने की वजह से हल्की ठंडी हवा चलने की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. कनकनी वाली ठंड का अहसास हो सकता है.

17 दिसंबर से और बढ़ सकती है ठंड
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि पारा गिरने की वजह से फसल को नुकसान हो सकता है. इसलिए पारा गिरने की स्थिति में किसानों को खेतों में लगी सब्जियों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 17 दिसंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना है. सुबह में घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है.
दिसंबर में 4 डिग्री तक पहुंचा है पारा
मौसम विभाग के रिकॉर्ड को देखेंगे, तो पाएंगे कि दिसंबर के महीने में रांची का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है. 29 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. दिसंबर के महीने में वर्ष 2018 में एक दिन में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी बारिश भी हुई थी.
Also Read
Kal ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी, झारखंड के इन 3 जिलों में पड़ेगी शीतलहर
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम, 10 जिलों में शीतलहर
बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत, 3 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




