Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज भी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Dec 2024 6:00 AM

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में आज भी चलेगी शीतलहर

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई इलाकों में आज भी शीतलहर चलने की संभावना जतायी गयी है, येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. सुबह में बाकी दिनों की तरह ही सुबह में धुंध छाया रहेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड का पारा दिन प्रतिदिन लगातार गिरता ही जा रहा है. ऊपर से ठंडी हवाओं ने कनकनी और बढ़ा दी है. मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर का प्रकोप आज भी जारी रहेगा. जिन जिलों में शीत लहर की की संभावना जतायी गयी है उनमें बोकारो, धनबाद और रामगढ़ शामिल है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. शनिवार को भी अन्य दिनों तरह सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा.

न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन अगले दो दिनों के दौरान कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. वहीं बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टेगंज में दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम, 10 जिलों में शीतलहर

शनिवार और रविवार को कितना रहेगा राजधानी का पारा

शनिवार और रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 और 9 डिग्री रहने की संभावना है. लगातार गिर रहे पारा को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खेत में लगी सब्जी पर विशेष ध्यान रखने को कहा है. 17 दिसंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना है. सुबह में घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है.

दिसंबर माह में चार डिग्री तक पहुंचा है पारा

मौसम विभाग के आंकड़े पर अगर गौर करें, तो दिसंबर माह में रांची का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था. वहीं, वर्ष 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी बारिश हुई थी.

Also Read: Kal ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी, झारखंड के इन 3 जिलों में पड़ेगी शीतलहर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola