ePaper

सप्तमी की सुबह पलामू में खुले दुर्गा पूजा पंडालों के पट, तस्वीरों में देखें मां का भव्य रूप

Updated at : 21 Oct 2023 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
सप्तमी की सुबह पलामू में खुले दुर्गा पूजा पंडालों के पट, तस्वीरों में देखें मां का भव्य रूप

सप्तमी की सुबह से पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा पंडालों के कुछ के पट खुल गए तो कुछ में अभी भी फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. आइए इन तस्वीरों के जरिए देखते हैँ अभी कौन से पंडाल और प्रतिमा दर्शन के लिए तैयार हैं. इन तस्वीरों को खींचा है सैकत चटर्जी ने...

विज्ञापन
खुल गए दुर्गा बाड़ी के पट
undefined

मेदिनीनगर शहर का सबसे पुराना दुर्गा पूजा माना जाता है बंगीय दुर्गा बाड़ी का पूजा. यह पूजा इस वर्ष 109 साल में प्रवेश कर गया है. इसके पट सप्तमी की सुबह से ही खुल गया है. श्रद्धालु अब यहां प्रतिमा के दर्शन कर सकते है.

इस बार महिला ढाकी होगा आकर्षण का केंद्र
undefined

दुर्गा बाड़ी में यूं तो हर साल बंगाल से ढाक का बाजा आता है पर इस वर्ष विशेष रूप से बंगाल से ही महिला ढाकी बुलाया गया है. बंगाल से आई चार महिला ढाकियो को लेकर न सिर्फ आम जनों में बल्कि मीडिया में भी अच्छा खासा उत्साह है .

आकर्षक है साहित्य समाज का पंडाल
undefined

शहर में पंडालों के मामले में हमेशा चर्चा में रहने वाले साहित्य समाज का पूजा पंडाल इस वर्ष भी अपने आकर्षक साज सज्जा के लिए चर्चे में है, करीब एक महीना से इसका काम चल रहा था जो सप्तमी की सुबह पूरा हो गया है. श्रद्धालु के लिए पंडाल के गेट खोल दिए गए है. अब यहां घुमा जा सकता है.

भव्य है बैरिया चौक का पंडाल
undefined

शहर में भव्य पंडाल के लिए जाना जाने वाला एक और पंडाल बैरिया चौक का जीनियस क्लब का पंडाल भी इस बार काफी शानदार बनाया गया है. इसके निर्माण में भी एक महीने से ज्यादा समय लगा है. यह पंडाल भी बनकर तैयार है जिसका दर्शन किया जा सकता है.

स्टूडेंट कल्ब का मोर पंडाल बना है शानदार
undefined

हॉस्पिटल चौक का स्टूडेंट क्लब के पास पूजा आयोजन के लिए जगह बहुत छोटा है पर उसी में कुछ बेहतर करने की कोशिश की गई है. इस वर्ष स्टूडेंट क्लब मोर के आकार का पंडाल बनाया है जो देखने में अच्छा लग रहा है. यह पंडाल भी बनकर तैयार हो गया है.

निमिया में भी बना है अच्छा पंडाल
undefined

पंडालों की बात करें तो इस वर्ष निमिया में बीएन कॉलेज के पास भी अच्छा पंडाल बनाया गया है. मुख्य पूजा स्थल हालांकि मंदिर के अंदर है, पर मंदिर के बाहरी हिस्से को पंडाल से ढक कर अच्छे से सजाया गया है. यह पंडाल भी बनकर तैयार हो गया है.

लाजवाब है जय भवानी संघ का पंडाल
undefined

जय भवानी संघ कम स्पेस में बेहतर करने के लिए जाने जाते है. इस वर्ष भी बोरा और बांस के सामानों से बना पंडाल कुछ अलग ही दिख रहा है. इस वर्ष भी यह पंडाल लोगो का ध्यान खींचने में सफल होगा. यह पंडाल भी बनकर तैयार हो गया है. अयाजकों का मानना है की रात में लाइट जलने के बाद यह और भी आकर्षक दिखेगा.

Also Read: रांची में मां दुर्गा का दरबार सज कर तैयार, दिख रही भारत की संस्कृति की झलक, जानें किस पंडाल की क्या है विशेषता
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola