पलामू एसपी रीषमा रमेशन का WhatsApp अकाउंट हैक! साइबर अपराधियों ने पुलिस महकमे में मचाया हड़कंप
पलामू एसपी रीषमा रमेशन की फाइल फोटो
Jharkhand Cyber Crime News: पलामू की एसपी रीषमा रमेशन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने फर्जी प्रोफाइल बनाया है. एसपी की फोटो का इस्तेमाल कर अधिकारियों और आम लोगों से पैसे व गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है. पलामू पुलिस ने अलर्ट जारी कर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है.
Jharkhand Cyber Crime News, पलामू, (चंद्रशेखर सिंह): पलामू जिले की एसपी रीषमा रमेशन का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है. एसपी के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है, जिसके माध्यम से जिले के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और प्रतिष्ठित लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों की मंशा वित्तीय ठगी करने और गोपनीय सूचनाएं हासिल करने की है.
आपके शहर में
पुलिस ने शुरू किया मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के काम
फर्जी अकाउंट से लोगों से पैसे की मांग या किसी तरह की मदद के नाम पर संदेश भेजे जा रहे हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह के किसी संदिग्ध नंबर से मैसेज या कॉल प्राप्त होती है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और पुलिस को इसकी सूचना दें. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश की कर रही है कि उक्त नंबर का संचालन कहां से किया जा रहा है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
Also Read: सरायकेला में कुम्हार महासंघ की बैठक, ST दर्जा और माटीकला बोर्ड के गठन की उठी मांग, आंदोलन की चेतवनी
एसपी ने की ठगी की सूचना नजदीकी थाने में देने की अपील
इस संबंध में एसपी रीषमा रमेशन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की किसी भी स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाना को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
Also Read: हजारीबाग में यातायात अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, डीसी, एसपी और नगर आयुक्त को अवमानना नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए