टांगी से मार कर किया घायल, मामला दर्ज
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 Oct 2025 8:49 PM
टांगी से मार कर किया घायल, मामला दर्ज
नीलांबर पीतांबरपुर. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरवा चौरा गांव के सोबती कुंवर की पुत्री चांदनी कुमारी को मारपीट करने के बाद टांगी से मारकर घायल कर दिया है. उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेजा गया है. घायल चांदनी के मां सोबती कुंवर ने थाना में आवेदन देकर पुत्री चांदनी कुमारी को टांगी से मार कर गांव के ही कुछ लोगों पर घायल करने का आरोप लगाया है. इस मामले में सुशीला देवी, रमेश पासवान, सुजन्ती देवी व कमेश पासवान को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










