सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 22 Feb 2026 9:19 PM
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
पांडू. रेहला थाना क्षेत्र के विश्रामपुर-बी मोड़ मुख्य पथ के ग्राम बरवाडीह के समीप दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत ही गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना में मृतक व्यक्ति का पहचान पांडू थाना के कजरु कला गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेम राम के रूप में की गयी है. पत्नी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज डालटनगंज के डॉ राहुल अग्रवाल के यहां चल रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम राम अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ बरवाडीह रिश्तेदार के घर जा रहे थे. उसी दौरान बी-मोड़ तरफ से तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक सवार के साथ टक्कर हो गयी. इस घटना में प्रेम राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पत्नी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी, घटना की जानकारी मिलने के बाद रेहला थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल सरस्वती देवी को स्थानीय लोगों के सहयोग से विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










