पिता-पुत्र को बंधक बना नकदी सहित पांच लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

हथियारबंद नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. प्रखंड मुख्यालय से करीब आधा किलो मीटर दूर नावाटांड ईंट भट्टा के पास गंगा ठाकुर के घर में शुक्रवार की रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घर से 80 हजार नकद सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. इस संबंध में भुक्तभोगी गंगा ठाकुर ने नौडीहा बाजार में थाना आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गंगा ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9.45 बजे 10-12 की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार के साथ पहुंचे. दरवाजा खुलवाया. इसके बाद सभी घर के अंदर प्रवेश कर गये. अपराधियों ने उन्हें व उनके पुत्र को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद घर में रखे बक्शा व अलमीरा को तोड़कर 80 हजार नकद व जेवरात निकाल लिया. घर की महिलाओं के नाक-कान व गला का जेवर भी उतरवा लिया. गंगा ठाकुर ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए पैसा रखा था, जिसे अपराधियों ने लूट लिया. लूटपाट के बाद अपराधियों ने जाते-जाते पुलिस व किसी अन्य व्यक्ति को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद उन्होंने फोन के माध्यम से आसपास के लोगों को सूचना दी. वहीं शनिवार को नौडीहा बाजार थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि भुक्तभोगी के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है. अपराधी जल्द ही गिरफ्त में होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola