ePaper

पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में दिखा उत्साह

Updated at : 13 Nov 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में दिखा उत्साह

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान हुआ. इस अवसर पर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान हुआ. इस अवसर पर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. खास कर नये मतदाताओं के चेहरे पर खुशी की झलक देखने योग्य थी. पहली बार अपने मत का प्रयोग कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे. लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी शुरू हो गयी. यह उनसे बातचीत के दौरान भी झलकी. अपने मत का पहली बार प्रयोग करते हुए बूथ संख्या-98 पर पूजा कुमारी ने बताया कि आज हमने पहले मतदान, तब जलपान स्लोगन को मजबूत किया. अब सरकार बनाने में हमारी भी भागीदारी शुरू हो गयी. बूथ संख्या-199 पर वंदना कुमारी ने बताया कि इसके पूर्व हर चुनाव में लोगों को मत का प्रयोग करने जाते देखती थी. तब बार – बार लगता था कि मेरी बारी कब आयेगी. काफी इंतजार के बाद आज पहली बार मौका मिला. लोकतंत्र के महापर्व में आज शामिल होने के बाद अच्छा लगा. बूथ संख्या-192 पर पहली बार वोट देने आये मुन्ना कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. वोट देने का सपना आज साकार हुआ. बूथ संख्या-188 पर अखिलेश कुमार शर्मा ने मतदान कर प्रसन्नता जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola