हर बच्चा पहुंचे स्कूल, बसदह में अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल शिक्षक और अभिभावक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाटन के बसदह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित पीटीएम बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की.

विज्ञापन

पाटन (पलामू): प्रखंड के बसदह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड रांची और जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू के निर्देश के आलोक में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक (पीटीएम) बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष नीलम देवी ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन

अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

बैठक में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. कहा गया कि नामांकित बच्चों को विद्यालय तक लाने की जिम्मेदारी शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों के साथ अभिभावकों की भी है. अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई. बैठक में कहा गया कि किसी भी स्थिति में बच्चों की उपस्थिति कम नहीं होनी चाहिए. सभी के सामूहिक प्रयास से ही बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे और नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- गौरीश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न, बालकृष्ण की झांकी ने मोहा मन

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर कांति देवी, सिमित्री देवी, सीआरपी उपेंद्र राम, सहायक आचार्य वीणा विश्वकर्मा, आदित्य कुमार दास, रवि रंजन वर्मा, सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य नागेश्वर भुईयां समेत कई अभिभावक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola