युवाओं के भविष्य को संवारने का हो प्रयास : समिति

Updated:
विज्ञापन

संयुक्त युवा समिति ने जारी किया घोषणा पत्र

विज्ञापन

संयुक्त युवा समिति ने जारी किया घोषणा पत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

मेदिनीनगर. संयुक्त युवा समिति ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर छात्र युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को उठाया. शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में समिति के सदस्यों ने घोषणा पत्र जारी करते हुए नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों से इस पर अमल करने की अपील किया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है. विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों द्वारा बुनियादी समस्याओं, शहर के सुंदरीकरण को प्राथमिकता दिया जा रहा है. लेकिन आबादी का एक बड़ा हिस्सा छात्र युवाओं के हितों को नजर अंदाज किया जा रहा है. छात्र युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में भी बात होनी चाहिए और उसे प्रमुखता दिया जाना चाहिए. समिति के मोहम्मद आफताब,दानिश,विवेक, प्रियांश,वजदान, नवीद,तौसीफ परवेज ने बताया कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य हैं. छात्र युवाओं के प्रगति के बिना नगर निकायों के विकास की परिकल्पना अधूरी रह जायेगी. ऐसी स्थिति में बेहतर भविष्य के लिए छात्र युवाओं के समक्ष आ रही चुनौतियों व समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए. वर्तमान समय में छात्र युवाओं के समक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेलकूद और सामाजिक सांस्कृतिक तनाव जैसी चुनौतियां प्रबल है. समिति के सदस्यों ने कहा कि यदि नगर निकाय के जनप्रतिनिधि चाहें तो प्रशासन के सहयोग से छात्र युवाओं की इस चुनौतियों का समाधान सहज रूप में कर सकते हैं. नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से छात्र युवाओं को बेहतर माहौल मिलेगा और उन्हें अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola