जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से मना सक्सेस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन

धूमधाम से मना सक्सेस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हैदरनगर. सक्सेस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अफजल अंसारी कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यालय के निदेशक मोहम्मद हसीम अंसारी ने मुख्य अतिथि को बुके, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए. इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है. साथ ही उन्हें प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है. शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य संवरता है. विद्यार्थियों को चाहिए कि अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करें. अभिभावक व शिक्षक के समन्वय से बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है. उन्होंने लोगों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सीख दी. विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. नियमित स्कूल आने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हसीम आलम ने किया. मौके पर नावाजिश खान, अनुज कुमार, नितेश कुमार, शिक्षक कुल्दीप कुमार, विक्रम कुमार, काजल कुमारी, चाहत कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola