सुदना में दुर्गापूजा व श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

बन रहा आकर्षक प्रवचन पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में 44वां दुर्गा पूजा महोत्सव और श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ की तैयारी ज़ोरों पर है. जानें कलश यात्रा, कथावाचन और अनुष्ठानों का पूरा विवरण.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिला में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गयी है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुदना में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का 44 वां अधिवेशन सह दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुणचंद सिंह उर्फ विभु, कमलेश दुबे उर्फ सोनी दुबे, संतोष पांडेय ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

श्रीतुलसी मानस मंदिर परिसर में आकर्षक प्रवचन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि महायज्ञ को लेकर 10 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कलश यात्रा निकाली जायेगी. उसी दिन शाम में हनुमत पूजा के बाद 12 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा.

11 अक्टूबर को कलश स्थापना के आचार्य मिथिलेश मिश्रा के द्वारा श्रीराम दरबार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा. जौनपुर से पधारे मानस व्यास पंडित विनोद गौरव शास्त्री के द्वारा संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ग्वालियर से पधारी मानस कोकिला साध्वी लीला भारती और गोरखपुर के चौरा चौरी से आये मानस मर्मज्ञ हेमंत तिवारी के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जायेगा.

19 अक्टूबर तक प्रतिदिन मानस पाठ और प्रभु श्रीराम की पावन कथा होगी. 20 अक्टूबर को पूजा अनुष्ठान व हवन के साथ पूर्णाहुति और प्रतिमा विसर्जित किया जायेगा. महायज्ञ को सफ़ल बनाने में आयोजन समिति के लोग सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola