झारखंड का यह शख्स Dream- 11 पर जीता था करोड़ों रुपये, अब जीता है ऐसी लाइफ

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Apr 2025 10:32 AM

विज्ञापन

Symbolic Pic

Dream 11 झारखंड का रवि मेहता कुछ दिन पहले ही राजस्थान और गुजरात टाइटंस के मैच में तीन रुपये जीता था. अब वह बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. उसके पिता भी उनसे बहुत खुश हैं.

विज्ञापन

पलामू : आइपीएल का दौर शुरू होते ही लोगों में ड्रीम-11 पर टीम बनाने का खुमार सर चढ़कर बोलता है. इस वजह से लोग हर दिन इस फैंटसी ऐप पर अपनी टीम बनाते हैं. इस आईपीएल में भी देश के कोने कोने से लोग इस फैंटसी ऐप पर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस दौरान कई लोगों की किस्मत चमक जा रही है तो कई के हाथों निराशा आ रही है. इस आईपीएल में झारखंड के भी कई लोगों अपनी किस्मत बनायी और वे करोड़ों रुपये जीत लिये. इन्हीं में से एक है पलामू के रहने वाले रवि मेहता. जो पेशे से एक किराना दुकानदार हैं. रवि 9 अप्रैल को गुजरात और राजस्थान के मैच में तीन करोड़ रुपये की राशि जीत ली. इनमें से 1 करोड़ रुपये वे अपने खाते में विड्रो भी कर चुके हैं. अभी वे इन पैसों से जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद वे इन पैसों से अपने बिजनेस को आगे बढ़ायेंगे और इस दिशा में वे कदम बढ़ा चुके हैं.

5 लाख रुपये गंवा चुका है रवि मेहता

लेकिन क्या आपको पता है कि रवि की किस्मत रातों रात नहीं पलटी. इससे पहले वे ड्रीम-11 के इस फैंटसी ऐप से 5 लाख रुपये गंवा चुका है. उनके माता पिता आज भले ही बेटे के करोड़ों रुपये जीतने से खुश हैं. लेकिन वे बताते हैं कि रवि को जब दुकान चलाने के लिए पैसे दिया जाता था तो वह उन पैसों से ड्रीम -11 का टीम बना लेता. कई उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा गया लेकिन वह किसी की नहीं सुनता था. इसके लिए उन्हें अपने पिता से डांट भी सुननी पड़ी लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी. लेकिन 9 अप्रैल को जब उन्होंने गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में तीन करोड़ रुपये जीता तो उन्हें यकीन नहीं हुआ.

Also Read: गलती से भी न करें ये गलती, नहीं तो साइबर ठग लगाएंगे चूना, अब ऐसे देते हैं लोगों को झांसा

कौन हैं रवि मेहता

रवि मेहता की बात करें तो वह एक मजदूर का बेटा है. वर्तमान में वह चियांकी रेलवे स्टेशन के बगल में एक किराना दुकान चलाता है. दुकान से होने वाली आय से ही उसका परिवार गुजर बसर करता है. ड्रीम 11 पर करोड़ों रुपये जीतने के बाद रवि ने प्रभात खबर से बीतचीत में बताया कि वे बीते 8 सालों से इस फैंटसी ऐप पर टीम बनाकर किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगती थी. लेकिन हर दिन पैसे जीतने की उम्मीद से टीम बनाता रहा. लेकिन 9 अप्रैल को हुए मैच में आखिरकार उसकी किस्मत खुल गयी. उन्होंने बताया कि वह इस प्लेटफॉर्म पर 5 लाख रुपये से अधिक गंवा चुका है.

Also Read: Jharkhand Daroga Salary: झारखंड में सब-इंस्पेक्टर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए सारी सुविधाएं और भत्ते

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola