थाना परिसर में महिलाओं का घरेलू विवाद निपटाये गये

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में महिलाओं का घरेलू विवाद निपटाये गये

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोहम्मदगंज पुलिस की पहल मोहम्मदगंज. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोहम्मदगंज थाना परिसर में थाना क्षेत्र के गोंडाडीह, सिंचाई कॉलनी व मोहम्मदगंज गांव की कई महिलाओं का घरेलू व आपसी विवाद का निबटारा सर्वसम्मति से किया गया.महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निबटारे के लिए थाना में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी रीमा कुमारी व बबिता कुमारी को महिलाओं से सबंधित जन शिकायत का त्वरित समाधान के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नियुक्त किया गया था.कई जनशिकायत का समाधान होने से पीड़ित महिलाओं ने प्रसाशन की पहल पर खुशी जतायी. थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीड़ित महिलाओं को कई विंदुओ पर व समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया.समाजिक रूप में सशक्त रहने की बात कही गयी.थाना प्रभारी ने कहा की पलामू जिला की बागडोर विभिन्न पदों पर महिला अधिकारी की पदस्थापित रहना अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की असली पहचान है. सभी क्षेत्रों में महिलाओं का परचम समाजहित व जनहित में भविष्य के लिए अच्छे संकेत है. जन शिकायत निबटारे के मौके पर जवान उपेंद्र मेहता पीड़ित महिलाओं के सगे-संबंधी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola