लावारिस हालत में बरामद ट्रक से 62 लाख का डोडा जब्त

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के दुबीयाखांड अपना ढाबा के समीप से सदर पुलिस ने गुरुवार शाम में लावारिस हालत में खड़े कंटेनर से 40 बोरा डोडा एवं भूसी जब्त किया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के दुबीयाखांड अपना ढाबा के समीप से सदर पुलिस ने गुरुवार शाम में लावारिस हालत में खड़े कंटेनर से 40 बोरा डोडा एवं भूसी जब्त किया है. कंटेनर में अन्य जगहों पर कई कार्टून में भी डोडा रखा गया है. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 62 लाख रुपये है. पुलिस कंटेनर को जब्त कर सदर थाना परिसर में लायी है. एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि सदर थाना पुलिस द्वारा गश्ती के क्रम में देखा गया कि थाना क्षेत्र के दुबीयाखांड में अपना ढाबा के समीप लावारिस हालत में करीब 45 दिन से एक कंटेनर खड़ा है. उन्होंने बताया कि कंटेनर चोरी का हो सकता है. जांच के क्रम में पाया गया कि प्रत्येक बोरा में 50 केजी डोडा व भूसी भरा हुआ है. कंटेनर के अंदर 40 बोरा व कई कार्टून में डोडा व भूसी रखी है. कंटेनर में रखा गया डोडा एवं भूसी कहां से लाया गया है, इसकी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में पाया गया कि कंटेनर चोरी का है. जिस पर अंकित नंबर किसी दूसरे राज्य का और चेसिस पर नंबर किसी अन्य राज्य का है. उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola