पलामू : 19 अक्टूबर तक स्थगित रहेगा जन समाधान दिवस, एसआइआर कार्य को लेकर लिया गया फैसला
डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत | Prabhat Khabar Network
पलामू जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के कारण 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। डीसी ने लोगों से कार्यालय न आने की अपील की है।
राकेश पाठक की रिपोर्ट मेदिनीनगर. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले जन समाधान दिवस को 19 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम चल रहा है. इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं.
आपके शहर में
शनिवार को जन समाधान दिवस के लिए न आयें प्रखंड सह अंचल कार्यालय
एसआइआर कार्य में सभी एसडीओ के साथ बीडीओ, अंचलाधिकारी और अन्य कर्मी सक्रिय हैं. इसके तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की सुनवाई तथा नोटिस से संबंधित कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जन समाधान दिवस को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि 19 अक्टूबर तक शनिवार को जन समाधान दिवस के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय न आयें. उन्होंने कहा कि एसआइआर का कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रखंडों और अंचलों में पूर्व की तरह प्रत्येक शनिवार जन समाधान दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: पलामू : खेत की मेढ़ के सहारे स्कूल पहुंच रहे बच्चे, पक्की सड़क का आज भी इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए